बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष के नेताओं पर तेजस्वी यादव के कमेंट के बाद बीजेपी उन पर पूरी तरह से हमलावर (BJP Target On Tejashwi Yadav) है. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर तेजस्वी यादव पर करारा हमला बोला है. सुशील मोदी ने तेजस्वी की मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी को टारगेट (Sushil Modi Target Rabri Devi) करते हुए सवाल किया कि तेजस्वी जवाब दें कि आरजेडी में योग्य नेताओं के होते हुए 1997 में राबड़ी देवी को सीएम क्यों बनाया गया था.
तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू प्रसाद से पूछना चाहिए कि उन्होंने कैसे-कैसे मंत्री बनवाये थे?
राजद बताये कि पिछली विधानसभा में पहली बार विधायक बनने वाले आठवीं और इंटर पास लोगों को तीन-तीन विभागों का कैबिनेट मंत्री कैसे बनवाया गया था?— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) March 15, 2021
सुशील मोदी यहीं नहीं रुके उन्होंने यहां तक कह दिया कि राबड़ी तो बातौर सीएम इंग्लिश तो क्या हिंदी में लिखी फाइलें भी नहीं पढ़ और समझ पाती थीं. सुशील मोदी ने तेजस्वी से सवाल (Sushil Modi Question To Tejashwi) किया कि उन्हें अपने पिता लालू यादव से ये सवाल पूछना चाहिए कि उन्होंने किस तरह के मंत्री बनवाए थे. इसके साथ ही सुशील मोदी ने तेजस्वी यदाव को नसीहत देते हुए कहा कि शीशे के घर में रहने वालों को दूसरों पर पत्थरबाजी नहीं करनी चाहिए.

तेजस्वी के हमले से भड़के बीजेपी नेता
बतादें कि बिहार विधानसभा में कार्रवाई के दौरान सोमवार को माहौल काफी गर्म हो गया था. बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष के आरोपों के बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि न जाने कैसे-कैसे लोग मंत्री बन जाते हैं. दरअसल, तेजस्वी यादव अध्यक्ष की इजाजत से गन्ना उद्योग से जुड़े कुछ सवाल पूछना रहे थे, लेकिन सत्ता पक्ष के विधायकों की तरफ से लगातार बीच में टोका-टोकी हो रही थी.

‘ई लोग को कौन मंत्री बना दिया’?
जिस वजह से तेजस्वी यादव आपा खो बैठे और सत्ता पक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि ई लोग को कौन मंत्री बना दिया? जवाब देने आता नहीं. ये बोल कर तेजस्वी सदन से बाहर चले गए. उनके साथ उनके विधायक भी सदन से बाहर चले गए. जिसके बाद तेजस्वी के इस बयान पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने जमकर हंगामा किया.
Input: tv9







