हसनपुर में चुनावी सभा कर रहे तेजस्वी यादव ने बड़ा वादा किया है। उन्होने वादे में हसनपुर को जिला बनाने की बात कही है। तेजस्वी बड़े भाई तेज प्रताप यादव विकास लेकर काम करते हैं। महुआ में मेडिकल कॉलेज बनवाया हैं।हसनपुर की सड़क खराब हैं. लेकिन जितने के बाद तेजप्रताप बनाएंगे। यही नहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरी सरकार बनी तो हसनपुर को जिला बनाया जाएगा।

चुनावी सभा के वक्तव्यों में नीतिश पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि 15 साल में नीतीश कुमार ने बिहार में कुछ नहीं किया। न पढ़ाई की व्यवस्था की और न ही सिंचाई और दवा की व्यवस्था की। अगर सरकार मेरी बनेगी तो सुनवाई वाली सरकार होगी। तेजस्वी ने कहा बिहार में नीतीश के शासन ने 60 घोटाला हुआ है। बिहार के किसी भी थाना और ब्लॉक में बिना पैसा दिए हुए काम नहीं होता है।



