पटना : ऐसे तो आपको हर दिन कई तरह के प्रेम कहानी सुनने को मिलता होगा लेकिन राजधानी पटना से एक अजब गजब कहानी सामने आई है।लड़की एक ऑटो ड्राइवर के साथ लड़की फरार हो गई।जिसके बाद पटना पुलिस ने दोनों प्रेमी-प्रेमिकाओं को पकड़ लिया।वहीं गिरफ्तार होने के बाद प्रेमी ने कहा कि जिस लड़की को वह लेकर भागा, उससे वह किराया नहीं लेता था।

आपको बता दें कि मामला राजधानी पटना के बाईपास थाना इलाके की है, जहां पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि अगमकुआं थाना क्षेत्र के ढंकी मोड़ का रहने वाला विकास कुमार ऑटो चलाता था।बाईपास थाना इलाके की रहने वाली बबली कुमारी अक्सर उसके ऑटो की सवारी करती थी।पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी प्रेमी विकास ने खुलासा किया की वह शुरू में लड़की से पैसे लेता था लेकिन धीरे-धीरे वह भाड़ा लेना छोड़ दिया।

वहीं आते-जाते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और लड़की और ड्राइवर का रिश्ता प्रेमी-प्रेमिका के रूप में बदल गया।जिसके बाद दोनों का मिलने-जुलने का भी सिलसिला शुरू हो गया।बताया जा रहा हैं कि कुछ दिन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया।
सूत्रों के मुताबिक प्रेमिका ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके प्रेमी ने प्लान बनाया और लगभग 4 महीना पहले दोनों घर से फरार हो गए।वहीं लड़की ने यह भी बताया कि प्रेमी ने ढंकी मोड़ के पास किराये पर एक कमरा लिया, जहां दोनों साथ-साथ रहने लगे।

वहीं बाद में उसे पता चला कि जिस लड़के के साथ वह भागी है वह शादीशुदा है. उसकी बीवी और बच्चे भी हैं।ये बात सूनते ही लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई और फिर प्रेमिका बाईपास थाने पहुंच गई और उसने पुलिस में शिकायत की कि उसके प्रेमी ने उसे धोखा दिया है।शादीशुदा होने के बावजूद प्यार का नाटक कर उसने 4 महीने तक शारीरिक शोषण किया है।इस दौरान पुलिस के सामने आरोपी ने भी लड़की के ऊपर चीट करने का आरोप लगाया और उसने कहा कि खैर अब जो होना था, वो हो गया,प्यार में जो सजा मिलेगी, वो मंजूर है मुझे।

फिलहाल पटना पुलिस ने दोनों को न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।पुलिस ने कहा कि लड़की की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।लड़की ने इंसाफ की मांग की है।लड़की ने ये भी कहा है कि वह चाहती है कि विकास से ही उसकी शादी हो जाये. वह जीवन भर विकास के साथ रहना चाहती है।




