बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग चुनावी राह पर चली लोक जनशक्ति पार्टी ने बीजेपी आज बुधवार को दूसरा झटका दिया है. पटना में बीजेपी नेता रामेश्वर चौरसिया आज एलजेपी में शामिल हो गए. इससे एक दिन पहले मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश राजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष दिल्ली में चिराग पासवान की मौजूदगी में एलजेपी में शामिल हो गए थे.
बता दें कि बिहार की जातीय राजनीति में चौरसिया समाज के नेता रामेश्वर बीजेपी के सीनियर नेताओं में से माने जाते हैं और वह राज्य में पार्टी की आरे प्रवक्ता की भूमिका में भी पहले नजर आते रहे हैं.
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के गर्माई सियासी जंग में चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (LJP) ने भाजपा (BJP) को मंगलवार को पहला झटका दिया था, तब बिहार बीजेपी प्रदेश के एक उपाध्यक्ष ने लोक जनशक्ति पार्टी ज्वाइन की थी. यह ऐसे मौके पर तब हुआ है जब चिराग पासवान बिहार में एनडीए से अलग होकर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के उम्मीदवारों के खिलाफ अपने कैंडिडेट्स उतारने का फैसला किया.







