गणतंत्र दिवस को लेकर आईबी ने बिहार पुलिस को अलर्ट जारी किया है. आईबी के अलर्ट को लेकर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने सभी जिला कप्तान को आदेश जारी किया है. राजधानी पटना में आईबी अलर्ट का असर दिखा. शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विभन्न चौक चौराहे से गुजरने वाली वाहनों की गहरी पड़ताल की जा रही है. गाड़ियों के कागजात की पड़ताल की जा रही है. साथ ही असमाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है. सभी जिलों के एसपी को डीजीपी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बड़े अपराध खासकर हत्या के मामले में आरोपितों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाए. फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है.

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट निर्देश दिया कि बड़ी आपराधिक घटनाओं का जल्द से जल्द उद्भेदन करने का प्रयास किया जाए. घटना के तुरंत बाद पुलिस एक्शन में आ जाए ताकि अनुसंधान में आसानी हो. बड़ी आपराधिक घटनाओं की वरीय अधिकारी अपने स्तर से मॉनिटरिंग करें. हर दिन घटना से जुड़ा अपडेट अपने वरीय पदाधिकारियों से शेयर किया जाए ताकि मुख्यालय स्तर से भी उसपर नजर रखी जा सके.

Source : Live Cities

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD