14 अक्टूबर से बीएड प्रथम वर्ष और 15 अक्टूबर से शुरू हो रही द्वितीय वर्ष की परीक्षा को लेकर केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के मुख्यालय में तीन कॉलेजों में केंद्र बनाया गया है। वहीं, पांच केंद्र मोतिहारी, सीतामढ़ी, हाजीपुर व भगवानपुर में बनाए गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ.मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यालय में एलएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज व एमपीएस साइंस कॉलेज में परीक्षा होगी। वहीं, आरएसएस कॉलेज सीतामढ़ी, एलएन कॉलेज भगवानपुर, एसएनएस कॉलेज हाजीपुुर, एलएनडी कॉलेज मोतिहारी और पीयूपी कॉलेज मोतिहारी को भी परीक्षा केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। वहीं बीएड की विशेष परीक्षा विवि के पीजी ङ्क्षहदी विभाग में होगी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। कहा गया है कि संक्रमण को देखते हुए दो परीक्षार्थियों के बीच में कम से कम दो मीटर की दूरी होनी चाहिए। परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीङ्क्षनग और सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश करने देना है। परीक्षा अवधि में कोई भी विद्यार्थी या वीक्षक मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे।
Input: Dainik Jagran






