इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के आरा (Ara) से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम दिया है. हथियारबंद अपराधियों ने लोजपा (LLP) के महासचिव को निशाना बनाते हुए गोली मार दी. घटना बुधवार की देर रात जगदीशपुर इलाके के आयर थाना क्षेत्र के इसाढी बाजार के पास की है.

जानकारी के मुताबिक लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रेमचंद्र मिश्रा इसाढ़ी बाजार से अपने घर कुसमा गांव जा रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने से वो बुरी तरह जख्मी हो गए जिसके बाद उनको गंभीर अवस्था में इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अपराधियों ने इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया है इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है. 24 घंटे के भीतर भोजपुर जिले में अपराध की ये दूसरी बड़ी घटना है.
Input: News18



