बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद नीतीश कुमार की सरकार कामों को लेकर एक्शन मोड में आ गई है. सरकारी नौकरी (Sarkari naukri) और रोजगार के मुद्दे पर बिहार सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में बिहार में 20 लाख रोजगार देने वाले प्रस्ताव पर पास किया गया.
सात निश्चय पार्ट 2 भी होगा लागू – जेडीयू सांंसद ललन सिंह ने कहा कि सरकार सात निश्चिय योजना की तरह पार्ट टू भी शुरू करेगी हम पूरे बिहार न्याय के साथ विकास का काम करेंगे. नीतीश कुमार (Nitish kumar) की सरकार आगामी पांच वर्षों तक काम करती रहेगी.
ये है फॉर्मूला- बिहार में रोजगार देने के लिए सबसे पहला फॉर्मूला रिक्त पड़े सरकारी पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके बाद सरकरी योजना में लोगों को काम दिया जाएगा. वहीं सरकार आने वाले समय में कई बड़े हाईटेक कंपनियों का निर्माण कर सकती है. बीजेपी इसकी घोषणा भी कर चुकी है.
Input: Prabhat Khabar






