मुंगेर. बिहार के मुंगेर में बेकाबू होते कोरोना बीच इंसानियत भी खोती जा रही है. क्या डॉक्टर, क्या एंबुलेंस ड्राइवर, सभी ने मजबूरों का फायदा उठाना शुरू कर दिया है. एंबुलेंस ड्राइवर मनचाहे दाम लोगों से वसूल रहे हैं. लोगों को इसी परेशानी से निजाद दिलाने के लिए मुंगेर मंच ने नई पहल की है.

Positive India: ऑटो को बना दिया एंबुलेंस, जानिए ऑक्सीजन सहित क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं । positive India auto turned into ambulance to fight against corona know whole inside story

इस पहल के तहत कोरोना मरीज़ों को अब रियाती दरों पर ऑटो एम्बुलेंस सेवा मिलेगी. एम्बुलेंस की तरह इस ऑटो में कोरोना मरीज़ों की सहूलियत का सभी सामान मौजूद है. इस एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर भी मौजूद है, जो क्रिटिकल मरीज़ को तुरंत ऑक्सीजन दे सकेगी. ये सेवा खासकर समाज के निचले तबके को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है. फिलहाल अभी एक ही ऑटो एम्बुलेंस को शुरू किया गया है, अगले 2 से 3 दिनों में 5-6 ऑटो एम्बुलेंस मरीजों के लिए उपलब्ध हो जाएंगीं. इस ऑटो में ऑक्सीजन के साथ सैनीटाइज़र, फर्स्ट एड किट और मास्क भी दिया गया है.

निचले तबके को मिलेगी मदद

ऑटो एम्बुलेंस के संचालक संजय कुमार बबलू बताते हैं के पहले ऑटो में दिए गए नंबर पर मरीज़ों को फोन करना होता है. इसके बाद वो मरीज़ को उसके घर से लेकर अस्पताल पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना मरीज़ों को लाने ले जाने में भी उन्हें डर नहीं लगता, क्योंकि देश के हालात बहुत बुरे हैं. एम्बुलेंस वाले मरीजों से मोटी रकम वसूलने में लगे रहते हैं.

ऐसे में ऑटो एम्बुलेंस से लोगों को काफ़ी मदद मिलेगी. मरीज़ को ऑटो में बैठाने से पहले और उतारने के बाद दो बार ऑटो को सैनीटाइज़ किया जाता है. ये एम्बुलेंस सेवा रियाती दरों पर उपलब्ध है, ताकि निचले तबके को भी इस से मदद मिल पाए. उन्होंने कहा कि अभी और भी ऑटो एंबुलेंस को मरीजों के लिए तैयार किया जाएगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. बस थोड़े टाइम बाद ये सड़कों पर उतार दी जाएंगी.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD