अपने बयानों से हमेशा विवाद में रहनेवाले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार बिहार राजनीति में बयानों के कारण चर्चा में आ गए है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनसंख्या नियंत्रण को लेकर वैक्सीन लाने की मांग की हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह से कोरोना के रोकथाम के लिए वैक्सीन बन रहा है। उसी तरह से भारत में जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए वैक्सीन बनाने की जरूरत है।

जनसंख्या के मामले में भारत अग्रणी देशों में है। उस अनुपात में जनसंख्या का भरण – पोषण कर पाने में चुनौति दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। अपनी बातों को जारी रखते हुए गिरिराज सिंह ने बताया , कि विस्फोटक जनसंख्या हमारे शिक्षा को बाधा करता है। हमारा हक लेता है। और हमारे विकास को बाधा करता है।

जहां एक तरफ भारत दुनिया का नेतृत्व करने की बात कहता है, वहीं गिरिराज ने बताया कोरोना से भयावह स्थिति विस्फोटक आबादी की है, हम एक तरफ कोरोना पर रोक लगाने में लगे हैं तो दूसरी तरफ हमें जन जागरण लोगों को ऐसे धर्म के नजर से नहीं देखने की जरूरत है।
यह सुझाव गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। गिरिराज सिंह से इससे पहले भी जनसंख्या को लेकर कई बयान दे चुके हैं।





