बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस वर्ष होली के मौके पर सार्वजनिक स्थलों पर होली मिलन समारोह नहीं होगा। प्रशासन द्वारा होली मिलन समारोह की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसको लेकर सभी जिलों के डीएम व एसपी को स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं। राज्य के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्य सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य सचिव श्री सिंह ने सभी जिलों के डीएम व सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि वे सार्वजनिक स्थल पर होली मिलन समारोह की अनुमति नहीं देंगे।
माइक्रो कंटेनमेंट जोन गठित होगा
कोरोना संक्रमित पाए जाने पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन गठित किया जाएगा। इस संबंध में विभाग द्वारा पूर्व से जारी सभी निर्देशों के तहत शतप्रतिशत जांच एवं कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
Input: Live Hindustan

