बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा पटना जिले से सामने आए हैं। संक्रमण के सूची में पटना जिला टॉप पर बना हुआ है। पटना में अब तक 166 मामले सामने आ चुके हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 42 मरीज ठीक हुए हैं। पटना के बाद दूसरे नंबर पर मुंगेर है। मुंगेर में 133 संक्रमण के मामले आए हैं जिनमें से 92 ठीक हो चुके हैं।

600K FOLLOWERS ON MUZAFFARPUR NOW

पटना और मुंगेर के बाद तीसरे नंबर पर रोहतास जिला है। रोहतास में 91 मामले आए हैं जबकि नालंदा में 72, मधुबनी में 73, बेगूसराय में 70, बक्सर में 63, गोपालगंज में 63, खगड़िया में 55, सीवान में 45, भागलपुर में 42, बांका में 40, नवादा में 40, कैमूर में 39, भोजपुर में 38, पूर्णिया में 31, मुजफ्फरपुर में 30, जहानाबाद में 28, पश्चिम चंपारण में 25, सुपौल में 24, शेखपुरा में 24, औरंगाबाद में 22, सहरसा में 22, कटिहार में 22, मधेपुरा में 20, पूर्वी चंपारण में 19, दरभंगा में 16, समस्तीपुर में 16, वैशाली में 15, लखीसराय में 14, जमुई में 14, किशनगंज में 14, अरवल में 14, सारण में 14, गया में 11, सीतामढ़ी में 9, अररिया में 4 और शिवहर में 5 संक्रमण के केस आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक बिहार में अभी भी 916 केस एक्टिव हैं जबकि 517 मरीज ठीक हो चुके हैं. बिहार के अंदर पिछले 7 दिनों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 135 है जबकि हफ्ते भर के अंदर बिहार में तीन लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है। कुल कोरोना से आठ मरीजों की मौत बिहार में हुई है.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD