जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव कोसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच गए हैं. पप्पू यादव ने कोसी के उन इलाकों का दौरा किया है, जहां बाढ़ ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. पप्पू यादव ने आज कोसी के इलाके में स्थानीय लोगों से मुलाकात की, बांधों का मुआयना किया और कई गांव का जायजा लिया.

Image may contain: 8 people, people standing and outdoor

इस दौरान पप्पू यादव ने कोसी की जनता के सामने ऐलान किया कि वह जो भी करते हैं वह रियल करते हैं उन्हें वर्चुअल में भरोसा नहीं है. मुझे वोटरों की नहीं बल्कि आम आदमी की जिंदगी की फिक्र है. जाप अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार हो डिप्टी सीएम सुशील मोदी यह सभी वर्चुअल में भरोसा रखते हैं, लेकिन मैं रियल में.

https://www.facebook.com/rajeshranjanpappuyadav/videos/370431983920330/

पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में बाढ़ से जनता बेहाल है. हर बिहारी कोरोना से परेशान है. लेकिन नीतीश कुमार सत्ता के बहार में है जबकि उनकी पार्टी चुनाव को लेकर मस्ती में डूबी हुई है.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD