देश आज अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक अवसर पर लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। वहीं अन्य राज्यों में भी कोरोना महामारी के बीच जश्ने आजादी हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। बिहार की राजधानी पटना में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुब 9 बजे तिरंगा फहराएंगे।

– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य एवं देशवासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव और सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखें।

– राज्यपाल फागू चौहान ने ‘स्वतंत्रता दिवस-2020’ के सुअवसर पर सभी बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।

– बिहार के पूर्णिया के झंडा चौक पर शुक्रवार की रात 12 बजकर 01 मिनट पर ध्वजारोहण किया गया। सन 1947 में आजादी के बाद से ही 14 अगस्त की रात 12.01 बजे, तारीख जैसे ही 15 अगस्त होती है, यहां ध्वजारोहण किया जाता है। इस साल भी परंपरा को कायम रखा गया।

Input : Live Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD