सोशल मीडिया पर अक्सर अनोखे और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कई बार सोशल मीडिया लोगों की परेशानियों को सामने लाने का भी एक माध्यम बन जाता है। कई बार लोग अपनी खुद की परेशानियां यहां लोगों के साथ शेयर करते हैं, तो कई बार ऐसा होता है कि जिस इंसान की दिक्कत और परेशानियों को पूरी दुनिया के बीच रखा जाता है, वह व्यक्ति खुद ही उस बात से अनजान रहता है।
Meet 6yr old Saraswathi. She travels 5kms everyday to attend online classes- as there is no cell phone tower in her tribal hamlet in Morriguda of Mancherial district of #Telangana. Once she reaches signal area,she sits under a tree at a culvert to study ❤️❤️❤️ #OnlineClass #Covid pic.twitter.com/ImJfkdFA50
— Revathi (@revathitweets) March 5, 2021
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चल रहा है, जिसमें एक बच्ची किसी पुलिया पर बैठकर पढ़ाई करते हुए नजर आ रही है। हम सभी को पता है कि कोरोना वायरस के आने के बाद से ही तमाम स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक सबकुछ ऑनलाइन दुनिया की ओर शिफ्ट हो चुका है। जो बच्चे पहले स्कूलों में जाकर पढ़ाई किया करते थे, कोरोना के कहर ने उन्हें अब मोबाईल फोन के जरिए वर्चुअल दुनिया में पढ़ाई करने पर मजबूर कर दिया है।

ऐसी परिस्थिति में कई बच्चों के साथ ऐसी दिक्कतें है, जिन्हें कभी नेटवर्क नहीं मिलता तो कई बार घर में एक ही फोन होने के कारण वो पढ़ाई से दूर रह जाते हैं। हाल फिलहाल में जिस बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसकी कहानी भी कुछ ऐसी ही है। दरअसल यह बच्ची जिस गांव में रहती है वहां मोबाईल टावर नहीं है, जिसके कारण इसे ऑनलाइन क्लास लेने के लिए नेटवर्क और इंटरनेट नहीं मिल पाता है।

तेलंगाना के मारीगुडा में स्थित उसके छोटे से गांव में कोई मोबाईल टावर मौजूद नहीं है। ऐसे में यह 6 साल की बच्ची सरस्वती ऑनलाइन क्लास करने के लिए रोजाना 5 किलोमीटर की यात्रा करती है। सरस्वती के साथ उसके पिता भी रहते हैं ताकि उसे पढाई के दौरान कोई परेशानी ना हो। सरस्वती हर रोज इसी तरह घर से पांच किलोमीटर दूर अपने पिता के साथ नेटवर्क वाली जगह पर आती है और पढ़ाई करती है।
रेवाठी नाम की एक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “मिलिए 6 साल की सरस्वती से। वह ऑनलाइन क्लास करने के लिए हर रोज 5 किलोमीटर की यात्रा करती है, क्योंकि #Telangana के Mancherial जिले के Morriguda में उसके आदिवासी इलाके में कोई मोबाईल फोन टॉवर नहीं है। एक बार जब वह सिग्नल क्षेत्र में पहुंच जाती है, तो वही बैठकर अपनी ऑनलाइन क्लासेस लेती है।”
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सरस्वती एक पुलिया पर बैठकर अपनी पढ़ाई कर रही है। जहां उसके साथ उसके पिता भी मौजूद हैं। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं और सरस्वती की खूब तारीफ भी हो रही है। कई लोगों को कहना है कि यह एक प्रेरणात्मक वीडियो है, जो पढ़ाई के प्रति बच्ची के लगन को दर्शाता है।
Input: Live Hindustan






