लोक जनशक्ति पार्टी के चुनाव चिह्न ‘बंगला’ पर चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस गुट के परस्पर दावों के बाद चुनाव आयोग ने पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक लगा दिया था. अब चुनाव आयोग की ओर से चिराग पासवान को नया चुनाव चिह्न हेलिकॉप्टर दिया गया है. दरअसल, दोनों गुटों को आयोग ने चार अक्टूबर को दोपहर एक बजे तक अपने अपने गुट के लिए नया नाम और सिंबल का तीन विकल्प देने का आदेश दिया था. वहीं, पशुपति पारस के गुट को चुनाव आयोग की ओर से सिलाई मशीन का चुनाव चिह्न दिया गया है.
Election Commission (EC) allots the name 'Lok Janshakti Party (Ram Vilas) and election symbol 'Helicopter' to Chirag Paswan. Pashupati Kumar Paras allotted the name 'Rashtriya Lok Janshakti Party and 'Sewing Machine' as election symbol by EC. pic.twitter.com/OGFwyX6ZIy
— ANI (@ANI) October 5, 2021
बताया जाता है कि चिराग पासवान की एलजेपी को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का नाम मिला है, जबकि पशुपति कुमार पारस की एलजेपी को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का नाम चुनाव आयोग ने अलॉट किया है.
हेलो! मुजफ्फरपुर नाउ के साथ यूट्यूब पर जुड़े, कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ेगा 😊 लिंक 👏
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें.






