बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू और आरजेडी की ओर से अपने उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया गया है. सीपीआई, सीपीएम और माले ने भी अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा 7 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इमामगंज सीट से हम के उम्मीदवार होंगे.

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के दामाद देवेंद्र मांझी मखदुमपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि बाराचट्टी से ज्योति देवी, कुटुम्बा से श्रवण भुईंयाँ, कस्बा से राजेंद्र यादव, सिकन्दरा से प्रफुल्ल माँझी और टेकारी से अनिल कुमार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के उम्मीदवार होंगे.

हम के उम्मीदवारों की लिस्ट – 

1. इमामगंज से जीतन राम माँझी

2. बाराचट्टी से ज्योति देवी,

3. कुटुम्बा से श्रवण भुईंयाँ,

4. कस्बा से राजेंद्र यादव,

5. सिकन्दरा से प्रफुल्ल माँझी,

6. टेकारी से अनिल कुमार,

7. मखदुमपुर से देवेंद्र माँझी होंगे उम्मीदवार

Input: First Bihar Jh

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD