PATNA : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। सरकार ने हड़ताली शिक्षकों के लिए वेतन भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही शिक्षा विभाग ने हड़ताली शिक्षकों के ज्वायनिंग को लेकर भी दिशा निर्देश जारी किए हैं।

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर सचिव गिरिवर दयाल सिंह के द्वारा जारी किए गये आदेश में फरवरी माह के कार्यरत अवधि का वेतन तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया है। हड़ताल से लौटे शिक्षकों को 05 मई के प्रभाव से वेतनादि देय होगा। यह व्यवस्था हड़ताल में जाने की तिथि तक नियमित रुप से कार्यरत शिक्षकों के संदर्भ में प्रभावी माना जाएगा।
मुजफ्फरपुर नाउ पर सबसे पहले न्यूज़ पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए बिहार, मुजफ्फरपुर और देश –दुनिया से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
Input : First Bihar



