बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार जीत पक्की करने के लिए तेजस्वी यादव ने युवाओं पर भरोसा किया है. तेजस्वी यादव लगातार युवाओं पर भरोसा करके उन्हें चुनावी मैदान में उतार रहे हैं.

IAS Arun Kumar's wife Ritu Jaiswal,Singhwahini Panchayat in Sitamarhi  district of Bihar. - Random news

रितु जयसवाल अब तेजस्वी के साथ

जेडीयू से बगावत कर बाहर निकलने वाली चर्चित मुखिया अब तेजस्वी के साथ हैं. तेजस्वी यादव ने रितु जायसवाल को राजद का उम्मीदवार बनाया है.रितु जायसवाल परिहार सीट से आरजेडी की कैंडिडेट होंगी और बताया जाता है कि रितु ने अपने सिंबल भी ले लिया है.अब रितु जायसवाल विधानसभा के चुनावी मैदान में तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए उतरेंगी.

Ritu Jaiswal on Twitter: "Gratitude to the @timesofindia for honouring my  little efforts with the "Times Women Extraordinaire” award. Also I'm  thankful to the @HDFC_Bank for this motivational program to honour #women

लवली आनंद के बेटे को भी टिक

हाल में जदयू से मोह भंग होने के बाद तेजस्वी के खेमे में आने वाली लवली आनंद के बेटे को भी राजद ने उम्मीदवार बनाया है. आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद हाल ही में अपने बेटे के साथ तेजस्वी से मिली थीं और उसके बाद राजद को ज्वाइन कर लिया था. अब तेजस्वी ने आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को भी शिवहर से उम्मीदवार बनाया है. अब देखना है कि तेजस्वी यादव की ये महिला ब्रिगेड और यूथ पॉलिटिक्स तेजस्वी को सत्ता तक पहुंचाने में कितनी कारगर साबित होती है.

Source : News4Nation

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD