मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की नजदीकियां राजद के साथ बढ़ती दिखायी दे रही है। वहीं अनंत सिंह भी तेजस्वी को सीएम बनाने का दावा कर रहे हैं। और अब इस दावे में अनंत सिंह को भागीदारी निभा सकते है।

Pic by Ranjeet Kumar

आपको बता दें कि अनंत सिंह के बाढ़ के लदमा सिंह स्थित पैतृक घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी हुई थी। इससे पहले हत्या की साजिश का एक ऑडियो वायरल हुआ था, इन्हीं मामलों को लेकर अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में बंद हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह जेल में थे और निर्दलीय मोकामा से चुनाव जीते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 2020 का विधानसभा चुनाव भी वे लड़ेंगे। इस बार वे आरजेडी के टिकट पर जेल से चुनाव लड़ेंगे।

अनंत सिंह ने आज साफ तौर पर कहा है कि वे आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। हांलाकि तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पायी है आरजेडी में अनंत सिंह की एंट्री का रास्ता पूरी तरह साफ है ऐसा फिलहाल नजर नहीं आ रहा क्योंकि आरजेडी की तरफ से बयान नहीं आया है। देखना दिलचस्प होगा कि अपने वायदे के मुताबिक अनंत सिंह तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना पाते हैं या नहीं, आरजेडी के टिकट से चुनाव लड़ पाते हैं या नहीं।

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD