बिहार में सियासी हलचल तेज है. विधानसभा चुनाव के पहले पाला बदलने का सिलसिला जारी है. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा में तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बड़ी सेंध मारी है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने कुशवाहा को बड़ा झटका देते हुए आरजेडी का दामन थाम लिया है

उपेंद्र कुशवाहा ने भले ही तेजस्वी यादव के नेतृत्व को कबूल करने से मना कर दिया हो लेकिन उनकी पार्टी के नेता लगातार आरजेडी का दामन थाम रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी आरजेडी में शामिल हो गए हैं. भूदेव चौधरी को आरजेडी की सदस्यता तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह ने दिलाई है.

बता दें कि भूदेव चौधरी रालोसपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे. पिछले साल अक्टूबर महीने में रालोसपा की प्रदेश कमेटी की घोषणा के समय पूर्व सांसद भूदेव चौधरी को फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. पार्टी से भूदेव चौधरी का जाना रालोसपा के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है.

Input: Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD