तेजस्वी यादव राजद की तरफ से लगातार नए नए चेहरों को विधानसभा चुनाव में मौका दे रहे हैं. दरअसल, इस चुनाव में तेजस्वी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं इसीलिए नए युवा चेहरे को जगह दे रहे हैं. लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद को भी तेजस्वी यादव ने सिंबल दे दिया है. चेतन को तेजस्वी ने शिवहर विधानसभा से राजद का उम्मीदवार बनाया है.

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार जीत पक्की करने के लिए तेजस्वी यादव ने युवाओं पर भरोसा किया है. तेजस्वी यादव लगातार युवाओं पर भरोसा करके उन्हें चुनावी मैदान में उतार रहे हैं. अब देखना है कि तेजस्वी यादव की ये महिला ब्रिगेड और यूथ पॉलिटिक्स तेजस्वी को सत्ता तक पहुंचाने में कितनी कारगर साबित होती है.

इसके पहले तेजस्वी ने सीतामढ़ी की चर्चित महिला मुखिया ऋतु जायसवाल को भी राजद का उम्मीदवार बनाते हुए सिंबल दिया है. इसके पहले तेजस्वी ने सीतामढ़ी की चर्चित महिला मुखिया ऋतु जायसवाल को भी राजद का उम्मीदवार बनाते हुए सिंबल दिया है. ऋतु जायसवाल परिहार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव के मैदान में होंगी. जेडीयू से आदर नहीं मिलने के बाद ऋतु ने राजद का दामन थामा था.

Input: Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD