भाजपा के केन्द्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि दरभंगा के बाद अब भागलपुर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की बारी है। इसको लेकर वह प्रधानमंत्री से मिले हैं। जल्द ही भागलपुर को यह सौगात मिल सकती है।

केन्द्रीय प्रवक्ता ने रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि पुराने हवाई अड्डा से हवाई सेवा शुरू होने की संभावना नहीं है। पूर्व में जब हवाई सेवा शुरू करने का प्रयास किया गया तो कुछ लोगों ने व्यवधान डाला। पटना के बाद भागलपुर नम्बर टू सिटी है। रेलवे के क्षेत्र में भी विकास हो रहा है। भोलानाथ पुल नहीं बनने का अफसोस है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सोमवार को पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिले में दो पुल का शिलान्यास करेंगे। इसमें विक्रमशिला के समानांतर पुल भी शामिल है। वीरपुर-बिहपुर एनएच 106 उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। इसकी घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने की थी। भागलपुर-हंसडीहा सड़क और भागलपुर-पीरपैंती के बीच सड़क का निर्माण जल्द होगा।

हुसैन ने कहा कि एनडीए एकजुट है। सुशांत सिंह राजपुत मामले में सीबीआई जांच की मांग पार्टी ने भी की थी। सीबीआई जांच कर रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय,पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिवंशमणि सिंह, नभय चौधरी आदि उपस्थित थे।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD