अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर नवादा द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए पास निर्गत कर अनैतिक कार्य करने के लिए कार्रवाई के लिए लोक चेतना दल के शकिन्द्र कुमार यादव ने गृहमंत्री, गृह सचिव, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव को पत्र लिखा है।

शकिन्द्र कुमार यादव ने बिहार सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार अन्य जिलों में फंसे गरीब मजदूर, छात्र को लाने में लॉक डाउन का हवाला देते हुए असमर्थता व्यक्त कर रहे हैं। इतना ही नहीं, डीएम कोटा को मुख्य सचिव बिहार, पटना द्वारा लॉक डाउन के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु चेतावनी दे रही है जबकि बिहार सरकार के ही अधीनस्थ नवादा जिले के अनुमंडल दंडाधिकारी सदर जो विधायक पुत्र को लाने हेतु कोटा के लिए परमिट निर्गत कर अवैध कृत्य किया गया, इससे बिहार सरकार दोहरे चरित्र उभर रहा है। बड़े ताज्जुब की बात यह है कि अभी तक अनुमंडल पदाधिकारी के विरुद्ध अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है इससे साफ प्रतीत होता है कि सरकार ही चोर दरवाजे से सत्ताधारी नेताओ की मदद कर रही है।

शकिन्द्र कुमार यादव ने अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर नवादा द्वारा स्वेच्छाचारिता, अनैतिक कार्य कर लॉक डाउन का उल्लंघन करने हेतु कठोरतम कार्रवाई करना सुनिश्चित करने की मांग की है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD