बगहा – 2 प्रखंड की बेलहवा मदनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 16 के वार्ड सदस्य बिहारी महतो को गिरफ्तार कर नौरंगिया थाना की पुलिस ने जेल भेज दिया है। उक्त वार्ड सदस्य पर नल जल योजना के तहत वित्तीय गड़बड़ी करने तथा योजना के क्रियान्वयन में अनियमितता बरतने का आरोप है। बताते चलें कि नल जल योजना की जांच के दौरान बगहा – 2 प्रखंड की कई पंचायतों में अनियमितता उजागर हो चुकी है।

इसी जांच के आलोक में बीडीओ प्रणव कुमार गिरी ने 18 वार्ड सदस्यों, वार्ड सचिवों समेत वार्ड क्रियान्वयन समिति के सदस्यों पर एफआईआर दर्ज करा रखी है। 15 अलग अलग एफआईआर दर्ज हैं। गिरफ्तार वार्ड सदस्य ऐसे ही मामले में आरोपी है। नौरंगिया थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी ने बताया कि पुलिस टीम इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है।

Input: Dainik Bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD