उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के शाहपुर क्षेत्र में किराए पर रहने वाले समस्तीपुर, बिहार के युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को अगवा कर जबरन निकाह कर लिया। घरवालों से शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी। रविवार की रात में जानकारी होने पर किशोरी की मां ने शाहपुर थाने पहुंच कर तहरीर दी। आरोपित के खिलाफ अपहरण व लव जिहाद की धारा में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं निकाह कराने वाले की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। किशोरी का मेडिकल भी कराया जा रहा है। जांच में रेप की पुष्टि हुई तो रेप की धारा भी बढ़ाई जाएगी।

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि समस्तीपुर (बिहार) के रहने वाले तबारक खान का परिवार लंबे समय से शाहपुर क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहता है। पिछले कुछ दिनों से वह कक्षा छह में पढ़ने वाली उनकी 14 वर्षीय बेटी को परेशान कर रहा था। स्कूल आते-जाते पीछा करता था। एक मार्च को घर से निकली बेटी को अगवा कर उसने जबरन बेटी के साथ निकाह कर लिया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शाम को घर के पास लाकर छोड़ दिया। घटना के बाद से उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी। पूछने पर कुछ नहीं बताया। रविवार को उसके बैग से उर्दू में लिखा दस्तावेज मिला। छानबीन करने पर पता चला कि वह निकाहनामा है।

प्रभारी सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित को मेडिकल के लिए आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है। निकाह कराने वाले की तलाश चल रही है। मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई तो रेप की धारा भी बढ़ाई जाएगी।

Input: Live Hindustan

gnsu-paramedical-courses-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD