बिहार चुनाव का परिणाम बेहद दिलचस्प होता दिख रहा है। कभी महागठबंधन आगे निकल रही है तो कभी एनडीए को बहुमत के नजदीक दिख रही है। अगले कुछ दौर की काउंटिंग के बाद बाजी किसी ओर भी जा सकती है या फिर दोनों ही गठबंधन बहुमत से दूर रह सकती है। ऐसे में यह सवाल भी उठने लगा है कि क्या चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी के पास सत्ता की चाबी होगी? क्या चिराग पासवान किंगमेकर की भूमिका में होंगे?

सुबह 10 बजे तक महागठबंधन और एनडीए के बीच चूहे-बिल्ली का खेल चल रहा है। 10 बजकर 10 मिनट पर एनडीए 121 सीटों पर आगे है तो तेजस्वी यादव की अगुआई वाली महागठबंधन को 113 सीटों पर बढ़त हासिल है। लोजपा कभी 7 तो कभी 8 सीटों पर आगे चल रही है।
शुरुआती दो घंटे के रुझानों में महागठबंन को बढ़त मिलती दिख रही थी। महागठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा भी पार कर लिया था। लोक जनशक्ति पार्टी ने इस बार अकेले चुनाव लड़ने का बड़ा दांव खेला था। हालांकि, पार्टी के लिए परिणाम दावों के अनुरूप नहीं है। लेकिन जिस तरह आंकड़े पलट रहे हैं और कभी इस खेमे को बढ़त मिल रही है तो कभी दूसरा खेमा आगे निकल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि चिराग पासवान को सत्ता की चाबी भी मिल सकती है। अन्य पर 2 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

10:25 बजे तक चुनाव आयोग ने 176 सीटों का रुझान दिया है। इसमें 87 सीटों पर एनडीए आगे है तो आरजेडी 54 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 14 सीटों पर आगे है।
Source : Hindustan



