इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है, एलजेपी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस बात का एलान कर दिया है कि वह नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. हालांकि चिराग ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है, लेकिन हमारे सोर्स ने यह कन्फर्म कर दिया है कि चिराग विधानसभा चुनाव में जेडीयू और हम के खिलाफ खड़े होंगे. चिराग ने यह फैसला देर रात लिया है.

सीट बंटवारे को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान पिछले कई दिनों से लगातार हमलावर हैं. चिराग ने इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जोरदार हमला बोला था. वहीं, पार्टी की बैठक में LJP सांसदों ने मुख्यमंत्री नीतीश के कामों का विरोध किया था.

सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान ने आज रविवार को ही चिट्ठी लिखी है. पत्र में चिराग ने बिहार में सीटों बंटवारे को लेकर एनडीए गठबंधन में अब तक कोई भी बातचीत शुरू नहीं होने का मुद्दा उठाया. साथ ही उन्होंने इस संबंध में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम नरेंद्र मोदी से अब तक हुए पत्राचार की कॉपी भी भेजी थी.

लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार के सात निश्चय पार्ट 2 को मानने से इनकार कर दिया है. आपको बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने रविवार को बयान जारी करते हुए यह कहा था कि भारतीय जनता पार्टी से सीटों के बंटवारे पर उसकी कोई बातचीत नहीं हुई है. उसके बाद ही माना जा रहा था कि अब एनडीए से चिराग पासवान अलग हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि पार्टी ने 100 विधानसभा सीटों को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD