पटना. बिहार में नई सरकार को लेकर तस्वीर साफ हो चुकी है. सोमवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के अलावा 14 अन्य चेहरे भी बिहार सरकार (Bihar Government Oath) के मंत्रिमंडल के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. न्यूज़ 18 को मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कैबिनेट (Nitish Cabinet) में जिन चेहरों को जगह मिलनी है, उनमें से 6 जेडीयू से हैं (इसमें खुद नीतीश कुमार भी शामिल हैं). वहीं, बीजेपी की ओर से 7 चेहरे मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें 2 विधायक डिप्टी सीएम होंगे. इसके अलावा जीतन राम मांझी और VIP के एक-एक नेता भी नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे.

डिप्टी सीएम को लेकर एक नाम तारकिशोर प्रसाद का तय हो चुका है, जबकि दूसरे नाम को लेकर सस्पेंस बरकरार है. जेडीयू की तरफ से जो चेहरे बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे उनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता और विद्युत मंत्री विजेंद्र यादव, विधानसभा के पूर्व स्पीकर विजय चौधरी, जेडीयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के अलावा मेवालाल चौधरी और शीला कुमारी का नाम शामिल है.

Nitish Kumar to expand, reshuffle Bihar Cabinet today; check names of  finalised BJP leaders - The Financial Express

बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण शाम के साढे चार बजे पटना में होना है. इसको लेकर पटना में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं. नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार की दोपहर पटना पहुंच रहे हैं.

गृह मंत्री सोमवार की दोपहर 1:30 पर विशेष विमान से पटना पहुंचेंगे और नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. उनके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष भी पटना स्थित राजभवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोनों दोपहर 2 बजे की विशेष विमान से पटना पहुंच रहे हैं. कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार नीतीश सरकार का शपथ ग्रहण सादे समारोह में आयोजित किया जा रहा है. इसको लेकर पटना स्थित राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD