नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने सरकार की विफलताओं को एक एककर गिनाने का काम किया . उन्होंने कहा कि राज्य में न रोजगार है और न अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था. उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को बाहर जाना पड़ता हैं. कानून व्यवस्था भी लचड़ है और अपराध बढ़ते जा रहे है. यह सुशासन नहीं कुशासन है.

पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनको प्रवासी मजदूरों की कोई फ़िक्र नहीं है. अभी भी लाखों की संख्या में मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं. मजदूरों को लाने की रफ्तार बहुत धीमी हैं. जो मजदूर बिहार वापस लौटे हैं उनके लिए रोजगार की व्यवस्था नहीं की गई है.
दिल्ली में लॉकडाउन में फंसे बेगूसराय की रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी की हालात का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्हे पता चला तो उनकी मदद की और उन्हें उनके घर भेजने का इंतजाम करने का आश्वासन दिया.

पप्पू यादव ने अपने फेसबुक पेज पर गीता का एक विडियो साझा करते हुए लिखा है कि, ये बिटिया बिहार से रोजगार के लिए दिल्ली आयी थी और लॉक डाउन में इनकी नौकरी चली गयी। ऐसे में हमने इनकी मदद की औऱ अब इन्हें घर भेजने का प्रबंध कर रहे हैं. इनके साथ एक बेटी भी है.
Input : Live Cities





