बिहार के 31 अतिविशिष्ट व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणी का सुरक्षा घेरा प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान को पहले की तरह जेड प्लस के साथ एडवांस सिक्यूरिटी लाइजनिंग (एएसएल) प्रोटेक्टी का सुरक्षा घेरा रहेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी के साथ जीतन राम मांझी को जेड प्लस का सुरक्षा घेरा दिया गया है। राज्य सुरक्षा समिति की 21 सितम्बर को हुई बैठक में की गई अनुशंसा के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Patna: Nitish Kumar arrives at Bihar Assembly for Monson Session #Gallery -  Social News XYZ

सुशील मोदी समेत सात को जेड सुरक्षा

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन, केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान, सांसद व जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री अशोक चौधरी और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जेड श्रेणी का सुरक्षा घेरा मिलेगा।

Tejashwi Yadav blames Bihar CM Nitish Kumar for Bhagalpur violence

मीरा कुमार व तेजस्वी को वाई प्लस

लोकसभा की पूर्व स्पीकर मीरा कुमार और नेता विरोधी दल तेजस्वी प्रसाद यादव वाई प्लस के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। वाई प्लस का सुरक्षा घेरा इन्हीं दो नेताओं को दिया गया है

17 व्यक्तियों को वाई व 1 को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा

राज्य सुरक्षा समिति की अनुशंसा के आलोक में 17 अतिविशिष्ट व्यक्तियों को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इनमें पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री व सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद शरद यादव, पूर्व मंत्री शकील अहमद, सांसद पशुपति कुमार पारस, पूर्व विधायक रणविजय सिंह, सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री पीके शाही, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुढ़ी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, एमएलसी मदन मोहन झा, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। वहीं पूर्व मंत्री अनिल कुमार को एक्स श्रेणी का सुरक्षा घेरा मिला है।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD