लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। देशभर में घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम कम कर दिए गए हैं। पटना में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 222.50 रुपये की कमी की गई है। 843.50 रुपये में बिकने वाले 14.2 किलो के गैरसब्सिडी गैस सिलेंडर का मूल्य घटकर 621 रुपये हो गया है।

इसके अलावा 19 किलो के गैरआवासीय सिलेंडर की कीमत में भी 262 रुपये की कमी की गई है। कोरोना संकट के बीच सबसे बड़ी राहत की खबर है। इससे आमलोगों पर बोझ कम होगा।

इसी प्रकार राजधानी दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर 162.50 रुपए सस्ता हुआ है। आज से यह दिल्ली में 581.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसके लिए 744 रुपये चुकाने होते थे। हालांकि अलग.अलग राज्यों में लागू टैक्स के हिसाब से इस रेट में अंतर आ सकता है। तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं।

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 579 रुपये होगी, जबकि पहले इसके लिए 714.50 रुपये देने होते थे।
कोलकाता में सिलेंडर के दाम में 190 रुपये की कटौती हुई है। अब यह 584.50 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में सिलेंडर 761.00 की तुलना में 569.50 रुपये में मिलेगा। रसोई गैस के दाम में भारी गिरावट के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड कमी मानी जा रही है। लगातार तीसरा बार गैर सबसिडी वाले सिलेंडर सस्ते हुए हैं। दूसरी ओर देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई कमी नहीं हुई है।

Input : Kashish News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD