बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते सभी जगह हाहाकार मचा हुआ है. क्या आम और क्या खास सभी इसकी चपेट में आ रहे हैं. ताजा मामला पटना में देखने को मिला जहां सब इंस्पेक्टर रामेश्वर सिंह ने कोरोना से पीड़ित एसडीओ पिता की जान बचाने के लिए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव से मदद की गुहार लगाई।

दरअसल, यूपी के मुरादाबाद के शिकार गंज थाने में पदस्थापित रामेश्वर सिंह की शादी रोहतास में थी और तिलक समारोह के दौरान रामेश्वर सिंह के पिता जो एसडीओ के पद पर तैनात हैं, वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए. देखते ही देखते उनकी हालत खराब होने लगी. जिसके बाद रामेश्वर अपने पिता के उचित इलाज के लिए उन्हें पटना लेकर आ गए.पप्पू यादव का दरवाजा खटखटाया
रामेश्वर सिंह का कहना है कि बिहार सरकार संक्रमित लोगों के लिए किसी प्रकार की कोई सुविधा मुहैया नहीं करवा रही है. रामेश्वर के पिता संजय कुमार एसडीओ के पद पर तैनात है. उनकी हालत खराब होने लगी, उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने लगी. ऐसे में रामेश्वर ने आनन-फानन में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव का दरवाजा खटखटाया और उनसे मदद की गुहार लगाई.

मौके पर मौजूद पप्पू यादव ने तुरंत रामेश्वर सिंह के पिता संजय कुमार सिंह की मदद के लिए एक बाईपास मशीन और एक ऑक्सीजन सिलेंडर देकर रामेश्वर की मदद की. मौके पर मौजूद रामेश्वर ने पप्पू यादव का धन्यवाद करते हुए, इस एहसान को जिंदगी भर ना भूलने की बात कही.

 

बंदबता दें कि पप्पू यादव लगातार संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों की मदद करते देखे जा रहे हैं. पटना के पीएमसीएच, एनएमसीएच और बिहटा के सरकारी अस्पताल में पप्पू यादव बिना संक्रमण की परवाह किए लगातार जन सेवा में लगे हुए हैं. संक्रमण काल के दौरान भी पप्पू यादव लगातार अपने समर्थकों के साथ पीड़ित लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं

Input: Etv Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD