इन दिनों कोरोना के डर से इंसान अपने घरों में कैद हैं। इससे प्रदूषण घटा है और आसमान साफ हुआ है। इसका असर भी दिखने लगा है। माता सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी से हिमालय पर्वत के दर्शन होने लगे हैं।

सीतामढ़ी शहर से हिमालय पर्वतमाला के पहाड़ नूनथड़ का स्पष्ट दर्शन हो रहा है। नेपाल में स्थित नूनथड़ पहाड़ सीतामढ़ी से करीब 120 किलोमीटर दूर है। वहीं, सफेद बादल की तरह नूनथड़ पहाड़ के पीछे बर्फ से ढंका एवरेस्ट भी दिखने लगा है। सीतामढ़ी से एवरेस्ट की चोटी करीब 210 किलोमीटर दूर है।

सीतामढ़ी जिले के सिंहवाहिनी गांव से एवरेस्ट की चोटी ज्यादा स्पष्ट रूप से दिख रही है। यहां से एवरेस्ट की दूरी करीब 190 किलोमीटर है। सेवानिवृत्त शिक्षक हरिनारायण ने कहा कि 80 के दशक के बाद पहली बार गर्मी के दिनों में आसमान साफ होने से पहाड़ स्पष्ट दिख रहा है। हालांकि बारिश के मौसम में आकाश साफ होने पर भी यह दृश्य दिखता है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD