पटना. बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) के ग्रुप डी का फ़र्ज़ी रिजल्ट जारी होने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि  पटना में साइबर अपराधियाें ने बिहार स्टेट पावर (हाेल्डिंग) कंपनी लिमिटेड (Bihar State Power (Holding) Company Limited) की फर्जी वेबसाइट बनाकर उसपर जेई, सहायक अभियंता, कनीय लेखा लिपिक, कनीय सारणी पुरुष व प्रबंधक के पद का विज्ञापन निकाल दिया है. साेशल मीडिया पर इस विज्ञापन के वायरल हाेने के बाद बिहार स्टेट पावर (हाेल्डिंग) कंपनी के प्रशाखा पदाधिकारी  द्वारा काेतवाली थाना में केस दर्ज करा दिया है.

Himachal: E-wallet-linked numbers, bank data, Aadhaar cards ...

विज्ञापन में 400 विद्युत कनीय अभियंता, 175 सिविल कनीय अभियंता के अलावा सहायक अभियंता व अन्य पदाें पर बहाली की प्रक्रिया के शुरू करने की बात है. जबकि कंपनी ने इस तरह का काेई विज्ञापन नहीं निकाला है. बता दें कि कंपनी की ओरिजिनल वबसाइट वेबसाइट www.bsphcl.bih.nic.in  है. इसी पर कंपनी सभी तरह की सूचना और विज्ञापन निकालती है. लेकिन, साइबर अपराधियाें ने इसी से मिलती-जुलती फर्जी वेबसाइट techufo.in/bsphcl-recruitment बनाकर इसपर इन पदाें के लिए विज्ञापन निकाल दिया.

कंपनी ने कहा नहीं निकाली वेकेंसी

प्रशाखा पदाधिकारी का कहना है कि कंपनी ने इस तरह का काेई विज्ञापन नहीं निकाला है. पहले भी कई विभागाें व संस्थानाें का फर्जी वेबसाइट बनाकर विज्ञापन निकाल चुके हैं. दरअसल ये साइबर अपराधी किसी भी विभाग का मिलती-जलुती फर्जी वेबसाइट बनाकर इस तरह की हरकत करते रहे हैं. इसमें साइबर अपराधियाें का एक बड़ा गिराेह है. ये गिराेह बेराेजगाराें से ऑनलाइन फार्म भरवाता है, फिर परीक्षा व इंटरव्यू के नाम पर उनके रकम लेने के बाद चंपत हाे जाता है.

मामले की हाे रही छानबीन

पटना मध्य सिटी एसपी विनय तिवारी  ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस साइबर अपराधियाें का पता लगाने में जुटी है. इसे साइबर सेल काे जांच के लिए सौंपा जाएगा.

Input : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD