भभुआ. बिहार के कैमूर (Kaimur) जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पहले प्यार फिर शादी के बाद प्रेमी फरार हो गया. प्रेमी को ढूंढते हुए प्रेमिका पश्चिम बंगाल से कैमूर पहुंच गई और पुलिस (Police) से गुहार लगाई है. लड़की पश्चिम बंगाल के पन्नागढ़ की रहने वाली है. जबकि लड़का गुलजार अंसारी भभुआ के दतियाव का रहने वाला है.

पीड़िता ने भभुआ पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

जानकारी के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक मजार पर हुई थी. तीन साल से दोनों में प्रेम प्रसंग फोन पर चल रहा था. उसके बाद गुलजार अंसारी पश्चिम बंगाल मिलने पहुंच गया. उसी दौरान देश में कोरोना लॉकडाउन लग गया, तो लड़की के घरवालों ने कोर्ट में दोनों की शादी करा दी. लड़की के घर तीन माह रहने के बाद लॉकडाउन हटने पर लड़का लड़की को अपने घर लेकर आ गया. लेकिन घरवालों ने लड़की को अपनाने से नकार दिया. लड़का फिर लड़की को लेकर पश्चिम बंगाल चला गया, जहां किराये के मकान में रख कर एक दिन लड़की की अकेला छोड़ कर वहां से भाग गया.

अब लड़की अपनी मां के साथ पश्चिम बंगाल से कैमूर पहुंचकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है. पीड़िता रोशनी खातून ने बताया कि गुलजार उसे कोलकाता में अकेले छोड़कर फरार हो गया. 15 दिन बीते गये, लेकिन फोन पर बात तक नहीं हो पा रही है. वह अपने पति के साथ रहना चाहती है. इसलिए पुलिस से गुहार लगाने पहुंची है.

khusiyon-ki-rangoli-contest-muzaffarpur-now

युवती की मां ने बताया कि दोनों के बीच तीन साल से फोन पर बात चलता था. लॉकडाउन में लड़का घर आया, तो दोनों की कोर्ट में शादी करा दी. अब लड़का घरवालों के दबाव में लड़की को पास रखना नहीं चाह रहा है. बात तक फोन पर नहीं कर रहा. इसलिए पुलिस से मदद मांगी है.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD