बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. पार्टी छोड़ने और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है कि उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी की महासचिव सीमा कुशवाहा ने भी रालोसपा का दामन छोड़ दिया है.

सीमा कुशवाहा ने फेसुबक लाइव करके इस बात का एलान किया है. साथ ही सीमा कुशवाहा ने रालोसपा चीफ उपेंद्र कुशवाहा पर बड़ा आरोप लगाया है. सीमा कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के लिए हमने इतना कुछ किया लेकिन उपेंद्र कुशवाहा ने मेरे साथ धोखा किया है. सीमा कुशवाहा ने भावुक होते हुए कहा कि मैं रालोसपा की सदस्यता और पार्टी की महासचिव पद से इस्तीफा दे रही हूं.
सीमा कुशवाहा ने उपेंद्र कुशवाहा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कुशवाहा जी टिकट बेचकर जंदाहा में मॉल बनवा रहे हैं. सीमा कुशवाहा ने आगे कहा कि अगर उनकी टिकट काटने से उपेंद्र कुशवाहा का मॉल जंदाहा में बन जाता है, तो उनको बधाई. अगर वे बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उनको शुभकामनायें. वह बोलीं कि कुशवाहा का एक मॉल क्या, टिकट बेच कर 4-5 मॉल बनवा लें. मेरा टिकट बेच कर कुशवाहा अपने मॉल में पैसा लगाएंगे.
Source : Live Cities






