रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने सुशील कुमार मोदी जी के उस बयान पर आपत्ति जताई है जिसमें मोदी ने कहा है कि बिहार की सरकार के पास इतनी बसें या संसाधन नहीं है जिससे बिहार से बाहर फंसे मजदूरों, छात्रों या पर्यटकों को बिहार वापस लाया जा सके.

झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और उनके ‘येस मैन’ सुशील कुमार मोदी जी की मंशा अब साफ स्पष्ट हो रही है. बिहार की सरकार पहले लॉक डाउन के नियमों का बहाना देकर बाहर फंसे लोगों की मदद नहीं करना चाहती थी लेकिन ऐसी परिस्थिति में अन्य राज्यों की सरकारों ने बेहतर काम करके दिखाया. अब जब विपक्ष के दबाव में ही सही केंद्र सरकार ने लॉक डाउन के नियमों में संशोधन किया तब यह लोग कहते हैं कि बिहार के पास संसाधन नहीं है.

DEMO PIC

lockdown-biharis

यह लोग राजधर्म भूल रहे हैं. इन्हें समझना चाहिए की जनता और हमारे मजदूर भाई बिहार की असली संपत्ति है. इन्हें लायबिलिटी समझकर मरने के लिए छोड़ देना कहीं से उचित नहीं है. जनता सब देख रही है. बिहार के छात्र बिहार के भविष्य हैं और ऐसी विषम परिस्थिति में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा सकता.

जिस तरह से विपक्ष के चौतरफे दबाव में बिहार की सरकार को फैसले लेने पड़ रहे हैं उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हम बिहार की सरकार को मजबूर कर देंगे कि वह हमारे मजदूर भाइयों और छात्रों को सकुशल घर ले आए.

Input : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD