बिहार के भोजपुर में रविवार को करीब साढ़े चार फुट लंबी मछली मिली। यह कौतूहल का केंद्र बनी रही। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। ग्रामीण इसे गिरई (शउर) मछली बता रहे थे। देखने में तो रंग-रूप से गिरई जैसी ही दिख रही थी पर गिरई मछली आम तौर पर इतनी लंबी नहीं होती। लिहाजा मछली की प्रजाति को ले घंटों अटकलों का दौर जारी रहा।

omg  four and a half feet long fish found in tarari area of bhojpur in bihar and this amazing fish b

जानकारी के अनुसार बिहिया नहर से तरारी बाजार की ओर से निकले बड़कागांव करहा के छिछले पानी में शांत पड़ी शउर मछली को देख उपस्थित बच्चों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। एक किशोर का हाथ स्पर्श होते ही शांत पड़ी मछली अचानक तेजी से हरकत करने लगी। लिहाजा काफी लंबी अजूबा मछली की हलचल देख बच्चे और किशोर एकबारगी डरकर भाग खड़े हुए। फिर कौतूहलपूर्ण बच्चों ने शोरशराबा के साथ ही दूरी बनाते हुए ईंट-पत्थर और पास स्थित केले के घवद के डंठल से मछली पर एक साथ चौतरफा हमला बोल दिया।

करहा में कम पानी होने के चलते बच्चों के हमले से कुछ समय में ही बड़ी मछली पस्त हो गई। फिर तो बच्चों की बांछें खिल उठीं और केले के घवद के डंठल से पीट-पीट कर मछली को अधमरा कर दिया। फिर दर्जन भर मस्तमौला बच्चे मछली को अपनी साइकिल पर प्रदर्शित करते हुए गांव में पहुंचे। बच्चों के शोरगुल और अजूबी मछली को देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

Input : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD