कभी किसी ने सोचा था कि बिहार में विदेशों जैसा नजारा मिलेगा। ये तो अब तक दूर की कौड़ी थी। अगर आप देश के किसी भी हिस्से में रहते हैं, अगर आप हनीमून मनाना चाहते हैं… दोस्तों के साथ मस्ती करना चाहते हैं या फिर एडवेंचर के शौकीन हैं तो यकीकन बिहार… जी हां बिहार आपके लिए एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट साबित होने जा रहा है। नालंदा के राजगीर में नेचर सफारी के साथ आपको विदेशों जैसा ग्लास ब्रिज भी मिलेगा, जिस पर चढ़कर आप गहरी खाई का नजारा बगैर किसी खतरे के ले सकते हैं।

बिहार के नालन्दा जिले के इंटरनेशनल टूरिस्ट स्पॉट राजगीर में पूर्वोत्तर भारत का पहला ग्लास ब्रिज बनकर तैयार हुुुुआ है। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा देशी-विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देना है। चीन के हांगझोऊ इलाके में बने 120 मीटर ऊंचे शीशे के पुल (Glass Bridge) की तरह ही राजगीर नेचर सफारी में इस पुल को बनाया गया है।

किसी ने कभी सोचा भी नहीं था कि बिहार में विदेशों की तरह ऐसा पुल भी बनेगा। लेकिन अब ये हकीकत है। बिहार का पर्यटन विभाग अपनी इस योजना के तहत कई तरह की तैयारियां कर रहा है और इस योजना को आखिरी शक्ल देने में लगा हुआ है। इसके तहत जू सफारी पार्क के अंदर नेचर सफारी पार्क बनाया जा रहा है जिसमेें पूर्वोत्तर भारत के पहले ग्लास ब्रिज को बनाया गया है। जू सफारी पार्क में आकर्षित करने वाले दर्शनीय पार्क का निर्माण हो रहा है। दरअसल बिहार का प्राकृतिक सौंदर्य राजगीर में जू सफारी पार्क में नेचर सफारी पार्क, तितली पार्क, आयुर्वेदिक पार्क, विभिन्न प्रजातियों के मशहूर देशी-विदेशी पेड़ पौधों तक को दिखाने के लिए अब नए साल में बिहारवासियों को सौगात मिलने वाली है।

जी हां, नए साल यानि 2021 में बिहार समेत देश भर के लोग विदेशों जैसे टूरिज्म का मजा ले सकते हैं। नालंदा, बिहार समेत पूर्वोत्तर भारत के लिए यह खुशखबरी है। सेंट्रल जू ऑथारिटी से भी राजगीर के जू सफारी पार्क को मान्यता मिल गई है। साल 2021 में इसे आम लोगों के लिए खोला जा सकता है।

Input: Abp News

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD