बिहार में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. बिहार के 27 जिलों में बारिश हुई है. वहीं, मौसम विभाग का मानना है कि 24 से 48 घंटे में बिहार के सभी जिलों में जबरदस्त बारिश होगी. दक्षिणी पश्चिमी मानसून शनिवार को ही बिहार में प्रवेश कर गया था जिसके बाद रविवार को इसने बिहार के विभिन्न हिस्सों के 27 जिलों में अपनी धमाकेदार एंट्री की.

अगले 24 से 48 घंटे में बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, रोहतास, भभुआ औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल समेत कई जिलों में हल्की और तेज बारिश हुई इन जिलों में मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है.

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे बिहार को कवर करने के बाद मानसून यूपी में प्रवेश करेगा. बिहार में आमतौर पर देखा जाता है कि मॉनसून की एंट्री लेट होती है लेकिन इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है.

इस बीच एक अच्छी खबर यह है कि बारिश से किसानों को बहुत फायदा होगा. पिछले दिनों भीषण गर्मी पड़ने से किसानों के फसल को भारी नुक्सान हुआ. लेकिन बारिश से उनके फसल एक बार फिर लहलहा उठेंगे.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD