पद्मभूषण बिहार कोकिला शारदा सिन्हा ने कोरोना को मात दे दी है। शनिवार को स्वस्थ हो जाने पर अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें 21 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। लोकगायिका शारदा सिन्हा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने डिस्चार्ज होने की जानकारी दी। बताते चलें कि कोरोना रिपोर्ट देर से मिलने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस बीच उनके तबीयत को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ती रही थीं।

Image

सबकी प्रार्थना के बल पर वह पूरी तरह हो सकी स्वस्थ

शारदा सिन्हा ने स्वस्थ होने के बाद वीडियो जारी कर प्रशंसकों व डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। कहा, आप सबकी प्रार्थना के बल पर वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा रही हैं। उन्होंने नर्सिंग होम के डॉ. अभिषेक व डॉ. प्रभात समेत सभी कर्मियों को भी धन्यवाद दिया।

खुद को कोरोना से बचाने की भरपूर कोशिश की

संक्रमित होने के बाद जारी वीडियो में शारदा ने कहा था कि मैंने खुद को कोरोना से बचाने की भरपूर कोशिश की। घर से बाहर नहीं निकली और न ही किसी से मिली। फिर भी मानो कोरोना खुद मेरे घर चलकर आया और संक्रमित कर गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके निधन की भी खबर वायरल हुई थी। हालांकि, बाद में पता चला कि मोतिहारी के नगर थाने की महिला दारोगा शारदा सिन्हा की कोरोना से पटना के एक अस्पताल में मौत हुई थी।

पटना में सबसे अधिक मामले

गौरतलब हो कि बिहार की राजधानी पटना में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां कोरोना के कुल मामले 22318 हो गए हैं। राजधानी में कोरोना से 177 लोगों की जान जा चुकी है। पटना में रिकवरी दर बेहतर है। यहां अधिकतर लोग होम आइसोलेट होकर कोरोना को मात दे रहे हैं।

मुजफ्फरपुर नाउ टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Source : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD