विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से बिहार को योजनाओं की सौगात देने का सिलसिला शुरू करेंगे। पहले दिन आत्मनिर्भर बिहार अभियान के तहत 294 करोड़ की मत्स्य, पशुपालन व कृषि से संबंधित परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। आगे दो-तीन दिनों के अंतराल के साथ सौगातों का सिलसिला 23 सितंबर तक चलेगा। गुरुवार का समारोह वचरुअल होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और कृषि मंत्री प्रेम कुमार के अलावा केंद्र और राज्य सरकार के मंत्री भी जुड़ेंगे।

योजनाओं का ब्योरा : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 107 करोड़ की लागत की परियोजना का शुभांरभ होना है। पांच करोड़ से सीतामढ़ी के डुमरा, बखरी में मछली बीज फार्म, 10 करोड़ से रोग निदान और गुणवत्ता परीक्षण हेतु किशनगंज में मत्स्य पालन कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। बिहार पशु विज्ञान विवि में जलीय रेफरल प्रयोगशाला का शिलान्यास करेंगे। मधेपुरा में एक करोड़ की लागत से मत्स्य चारा मिल, मसौढ़ी में दो करोड़ की लागत से फिश ऑन ह्वील्स का उद्घाटन करेंगे। 2.87 करोड़ से कृषि विवि, पूसा में समेकित मत्स्यिकी उत्पादन प्रौद्योगिकी केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 84.27 करोड़ की लागत से पूíणया सीमेन स्टेशन, 8.06 करोड़ से बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में इम्ब्रयो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी (ईटीटी) एवं आइवीएफ लैब तथा 2.13 करोड़ की लागत से बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, नालंदा और गया में तैयार सेक्स सॉर्टेड सीमेन परियोजना का शुभारंभ करेंगे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर में 74 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

  • डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर में 74 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे
  • आत्मनिर्भर बिहार अभियान के तहत अंतराल के साथ 23 सितंबर तक चलेगा सौगातों का सिलसिला

Source : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD