पटना. बिहार में जिन इलेक्ट्रिक बसों (Electric Bus) को हरी झंडी देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को रवाना किया उनमें से एक पहले ही दिन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. ये बस विधानसभा कैंपस की दीवार से टकरा गई. जानकारी के दौरान विधान सभा परिसर में गोलांबर घूमने के दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और बस दीवार से जा टकराई. बताया जा रहा है कि इसके पीछे बस चालक की चूक का मामला सामने आ रहा है.

Breaking News: बिहार में इलेक्ट्रिक बस पहले ही दिन हादसे का शिकार, विधानसभा  में दीवार से टकराई breaking news electric bus faced accident in bihar  vidhansabha nodss

हादसे के बाद से ही सियासत भी शुरू हो गई है. कांग्रेस ने बस के संचालन पर सवाल उठाया और कहा कि बस पहले ही दिन हादसे का शिकार हो गई. ऐसे में बस को विधानसभा में लाने का क्या औचित्य था. कांग्रेस के अनुसार यदि सीएम नीतीश कुमार को बस में बैठ कर देखना था तो वे विधानसभा परिसर के बाहर भी बस में बैठ सकते थे. साथ ही विपक्ष ने ड्राइवरों की बहाली पर भी सवाल उठाया है.

Patna News: उद्घाटन के दिन ही बिहार विधानसभा कैंपस में टकराई इलेक्ट्रिक बस,  कुछ ही देर पहले पहुंचे थे CM नीतीश कुमार electric-bus-collide-with-wall-at- bihar-assembly ...

सीएम ने दिखाई थी हरी झंडी

इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को ही 12 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई थी. इसके साथ ही 25 लग्जरी और 25 डीलक्स सहित 30 सेमी डीलक्स बसों को भी हरी झंडी दिखा रवाना किया था. जानकारी के अनुसार 80 नई बसों की मंगलवार से ही शुरुआत की गई थी.

Bihar News: सीएम नीतीश ने इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी, जानिए किन  रूटों पर चलेंगी ये बसें - Tezlivenews

इन जगहों पर चलेगी इेक्ट्रिक बस

जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन पटना से राजगीर, पटना से मुजफ्फरपुर और पटना नगर सेवा के लिए किया जाएगा. इसके साथ ही कई अन्य मार्ग भी प्रस्तावित हैं जिन पर जल्द ही इलेक्‍ट्रिक बसें चलाई जाएंगी.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD