बिहार (Bihar) में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर की वजह से मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. राज्य में एक बार फिर से कोरोना में मामले पंद्रह हजार के पार गए हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में 15126 कोरोना के नए मामले मिलें हैं.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 15126 नए कोरोना के मामले मिलें हैं. ये दूसरी बार है जब राज्य में कोरोना के पंद्रह हज़ार से ज्यादा मामले मिलें हैं. राज्य में एक बार फिर से सबसे ज्यादा मामले राजधानी पटना से मिलें हैं. राजधानी पटना में 3665 कोरोना के मामले सामने आए हैं. ये पहली बार जब राजधानी में तीन हज़ार से ज्यादा मामले मिलें हैं.

राजधानी समेत कुल 11 जिले कोरोना से ज्यादा प्रभावित हैं. गया में 752, मुजफ्फरपुर में 736, नालंदा में 535, प, चंपारण में 533, भागलपुर में 503, बेगूसराय में 490, मुंगेर में 448, सारण में 441, समस्तीपुर में 422 और मधुबनी में 409 कोरोना के नए मिलें हैं.

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना के बढ़ते हुए मामले के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. इसके अलावा गरीबों के लिए राज्य सरकार ने कम्युनिटी किचन खोल दिए हैं. ये कम्युनिटी किचन 15 मई तक चलेंगे . इसके बाद अगर लॉकडाउन बढ़ाया जाता है तो कम्युनिटी किचन को भी और समय के लिए खोला जाएगा.

Source : Zee Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD