बिहार में दुकान खोलने को लेकर आज एक बार फिर से बैठक होगी. मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली बैठक में संबंधित कई विभाग के प्रधान सचिव और सचिव मौजूद रहेंगे. इस की इस बैठक में बैठक में तय होगा कि दुकान खोलने को लेकर क्या गाइडलाइन जारी किए जाएं.

दरअसल शनिवार की शाम में बैठक हुई थी।.लेकिन किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं निकला. इसके आज यानि रविवार को फिर से बैठक होगी और उसमें तय होगा की किन इलाक़ो में और किस टाइप की दुकान खोलने की अनुमति दी जाए.

बता दें कि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था कि शनिवार की शाम दुकान खोलने के संबंध में कोई निर्णय होगा. बिहार में दुकानों को खोलने को लेकर शनिवार की शाम मीटिंग भी हुई लेकिन इस मीटिंग में कोई ठोस फैसला नहीं निकल पाया. जानकारी के मुताबिक बिहार में दुकानों को खोलने को लेकर आज फिर से बैठक होगी.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शॉपिंग मॉल छोड़ बाकी के दुकान खोलने को लेकर निर्देश जारी किया है. गृह मंत्रालय ने दुकान खोलने और उसके संचालन को लेकर गाइडलाइन जारी किए हैं. अब उसी आदेश के बाद बिहार भी दुकान खोलने के संबंध में निर्णय लिया जायेग.
Input : News4Nation



