आरा- कृषि बिल के खिलाफ भारत बंद के दौरान आरा में माले कार्यकर्ताओं ने आरा-मोहनिया NH को जाम किया. जगदीशपुर के इसाढ़ी,नयका टोला और बजरंग चौक पास बंद समर्थकों ने किया सड़क जाम.
सुबह से डाकबंगला चौराहे पर धान के बोरी के साथ कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुच रहे है।ऐसे ही शाहाबाद जगदीशपुर से धान की बोटी लेकर पहुँचे पूर्व विधायक भाई दिनेश
सुपौल- नए कृषि कानून को किसान विरोधी बताते हुए उसके खिलाफ आहूत भारत बंद को लेकर सुपौल में अहले सुबह महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए है. राजद, वाम दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह लगभग 8 बजे ही लोहिया नगर रेलवे ढाला को जाम कर ट्रेन परिचालन और एनएच 327 पर सुपौल -राघोपुर 05516 डाउन ट्रेन को भी लोहियानगर रेलवे ढाला के पास रोक दिया गया. ट्रेन लगभग 1 घंटे विलंब हो चुकी है. बंद समर्थकों ने कृषि कानूनों को अविलंब वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा देने आदि की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
मुजफ्फरपुर- भारत बंद को लेकर बिहार विश्वविद्यालय की आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित. 12 दिसम्बर,14 दिसम्बर और 24 दिसम्बर को होगी आज की परीक्षाएं. परीक्षा नियन्त्रक डॉ मनोज कुमार ने दी जानकारी
Input: News18





