राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा कि बिहार में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसे लेकर आज हमने राज्यपाल से मुलाकात की। तेजस्वी ने बताया कि राज्यपाल को हमने सूबे में आए दिन हो रही हत्या, लूट और रेप जैसी घटनाओं से अवगत कराया है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि राज्यपाल ने भी यह माना है कि राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं और वो खुद इसे लेकर चिंतित हैं।

राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक ओर समीक्षा बैठक कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य में तेजी से अपराध बढ़ता ही जा रहा है।

प्रदेश जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विपक्ष के नेता के बयान पर प्रतिक्रिया में कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा अपराध का ढोल पीटा जाना महज दिखावा है। आरोप लगाया कि जो जिसका प्रोडक्ट होता है, वह उसी का प्रचार करता है। तेजस्वी परिवार का प्रोडक्ट है क्राइम और वे क्राइम के ब्रांड एम्बेसेडर हैं। जबकि नीतीश कुमार का प्रोडक्ट सुशासन, गुड गवर्नेंस है। और नीतीश कुमार पूरे देश में गुड गवर्नेंस के ब्रांड एम्बेसेडर हैं।

Input: Live Hindustan

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD