इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दो और कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है. सूबे में यह आंकड़ा 182 हो गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के 2 मरीज बक्सर जिले के रहने वाले हैं. बक्सर में तेजी से बढ़ते हुए कुल 10 मामले हो गए हैं. इससे पहले यहां से 8 मामले सामने आये थे. इसके अलावा नालंदा जिले से 3 मरीज सामने आये हैं.

बिहार में कोरोना का रिकार्ड टूटा है. बीते दिन 23 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 33 मामले सामने आये थे. जिसके कारण बिहार में डबलिंग रेट यानी कि मरीजों के दुगना होने की रफ़्तार तेज हो गई है. बिहार में इस बार 6 दिन में ही आंकड़े 85 से बढ़कर 176 हो गए थे. आज तीन नए मामले सामने आने के बाद यह आंकड़ा 182 हो गया है.

आज बांका जिले से भी एक नया मरीज मिला है. जिसकी उम्र 36 साल बताई जा रही है. इससे पहले बांका जिले से जिस मरीज के मिलने की पुष्टि हुई थी. उसी मरीज के संपर्क में आने से यह मरीज भी संकर्मित हुआ है. जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार में कोरोना मरीजों की आंकड़ा अब 182 हो गया है. सूबे में अब तक 44 मरीज ठीक हुए हैं. जबकि दो लोगों की मौत कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी के कारण हुआ है. आज इस नए मरीज के मिलने के साथ ही बिहार के अंदर फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 133 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में काफी तेजी से कोरोना की जांच चल रही है. अब तक बिहार में 14924 सैंपल की जांच की जा चुकी है. जिसमें 179 पोजिटिव केस सामने आये हैं.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD