बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल (NMCH) में देश का सबसे बड़ा वैक्‍सीन स्‍टोरज हाउस (Vaccine Storage House) बनाया गया है। वहां बुधवार को कोरोनावायरस (CoronaVirus) से बचाव के लिए टीकाकरण (Vaccination) की तैयारियों को देखने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पहुंचे। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैक्‍सीनेशन के रोडमैप (CoronaVirus Vaccination Roadmap) की चर्चा करते हुए कहा कि देश में ही कोरोना का टीका विकसित हुआ है। केंद्र से मिलते ही दिशानिर्देश के अनुसार इसी माह से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। हर व्यक्ति को यह टीका लगेगा, लेकिन सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाएगा। टीकाकरण के अभियान में कोई समस्या या व्यवधान नहीं है।

वैक्‍सीन के तीन लाख वॉयल रखने की क्षमता

नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में नवनिर्मित राज्य टीका भंडार का बुधवार की शाम निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीन को स्टोर करने की व्यवस्था बेहतर है। कोल्ड चेन मेनटेन हो रही है।

Image may contain: 1 person, standing

सीएम ने कहा कि केंद्र से मिलने वाला कोरोना का टीका पहले यहीं रखा जाएगा। यहां से दस क्षेत्रीय टीका स्टोर पर पहुंचेगा और वहां से प्रत्येक जिले में इसका वितरण होगा। इस स्टोर में दो करोड़ सीरिंज पहुंच चुकी है। यहां कोरोना वैक्‍सीन के तीन लाख वॉयल रखने की क्षमता है। मुख्यमंत्री ने चार मंजिले वैक्सीन स्टोर में घूमकर कोल्ड चेन को देखा। टीका के रखरखाव के बारे में पूरी जानकारी ली। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, महापौर सीता साहू, एनएमसीएच के प्राचार्य डॉ. हीरा लाल महतो, अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार कुमार सिंह भी थे। बिहार के सभी लोगों को चार से पांच महीने के भीतर वैक्सीन का डोज दे दिया जाएगा।

Image may contain: 5 people, people standing

पांच महीने में पूरी आबादी को वैक्‍सीन देने की योजना

मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्‍य सरकार ने प्रदेश वासियों को कोरोना वैक्‍सीन देने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए बनाए गए रोडमैप के तहत चार से पांच महीने के भीतर सभी को टीका दे दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए आम लोगों को कुछ इंतजार करना पड़ेगा। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों, उसके बाद पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं सरकारी कर्मचारियों को वैक्‍सीन दिया जाएगा। बीमार व बुजुर्ग लोगों को वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। आम में आम लोगों की बारी आएगी।

Image may contain: 3 people, people standing

प्रखंड स्‍तर तक की जा चुकी टीकाकरण की तैयारी

इससे पहले बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Health Minister Mangal Pandey) ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए दो वैक्‍सीन ‘कोविशील्ड’ और ‘कोवैक्सीन’ उपयोग में लाए जाने हैं। उनकी गुणवत्ता कायम रखने के लिए कोल्ड चेन की मुकम्मल व्‍यवस्‍था की गई है। वैक्सीन के रख-रखाव के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त संसाधन भी दिए हैं। बिहार में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की तैयारी पूरी कर हो चुकी है। इसके लिए प्रखंड स्‍तर तक व्यवस्था की जा चुकी है।

Source : Dainik Jagran

Image may contain: one or more people, people standing and phone

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD